Saturday, April 19, 2025

मेरठ से उज्जैन जा रहे परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

मेरठ। मेरठ से उज्जैन जा रहे बहसूमा के परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। बताया गया कि हादसा हरियाणा के मेवात के नजदीक हुआ। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल की और निकल गए।
हरियाणा के मेवात जिले में हुए भीषण हादसे में मेरठ के एक की परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि परिवार उज्जैन जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

 

मेरठ यूनिवर्सिटी में क्लर्क धन प्रकाश की पत्नी अनीता (45) उसका पुत्र संभव (18) पुत्री गुनी (15)नंद पुष्पा (50)नंद का बेटा पीयूष पुत्र अजय निवासी मोरटा गाजियाबाद अनीता का भतीजा मौली (25) वर्ष बोलेरो कार में सवार होकर सात सदस्य गुरुवार सुबह उज्जैन के लिए जा रहे थे। रास्ते में हरियाणा मेवात के पास सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे में अनीता पत्नी धन प्रकाश, बेटा संभव, अनीता का भतीजा पीयूष निवासी मोरटा गाजियाबाद, भांजे मोली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नंद पुष्पा विकास की पुत्री गुनी, गीताश्री (15) गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में बाबा साहब की प्रतिमाओं पर चढ़ी चमक, मंडलभर में साफ-सफाई अभियान तेज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय