Sunday, May 19, 2024

सहारनपुर में घर की छत पर खेल रही तीन वर्षीय बालिका की चाइनीज मांझे से कांटी गर्दन, हुई गंभीर घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर (अंबेहटा)। सहारनपुर जनपद में चाइनीज मांझे पर पुलिस- प्रशासन ने सख्ती से प्रतिबंध लगाया हुआ। लेकिन इसके बावजूद भी लोग चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे है। यह चाइनीज मांझा लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। आए दिन लोग चाइनीज मांझे से घायल हो रहे हैं।
सहारनपुर जनपद के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला नया बांस निवासी गुलबाहर की तीन साल की बेटी अजरा अपनी नानी के घर मोहल्ला चौक में आई हुई थी। वह घर की छत पर खेल रही थी कि अचानक अजरा की गर्दन चाइनीज मांझे में फंसे गई। हादसे में बालिका लहुलुहान हो गई।
रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से मांझे से बालिका की गर्दन को छुड़ाया। बालिका को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बालिका के पिता गुलबाहर ने बताया कि चाइनीज मांझा से मेरी तीन वर्षीय बेटी की गर्दन कटी है। गर्दन में करीब छह टांके आए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय