Saturday, June 1, 2024

सहारनपुर में टोल प्लाजा के खंभे से कार टकराकर पलटी, हादसे में छह श्रद्धालु सहित एक टोलकर्मी हुआ घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के खंभे से कार टकराकर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालु सहित एक टोलकर्मी घायल हो गया। राहगीरों ने कार में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ निवासी दर्शना देवी, सुनीता, दानिया, शिल्पा और कुरुक्षेत्र निवासी अक्षय मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर कार से घर लौट रहे थे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उनकी कार थाना सरसावा क्षेत्र में टोल प्लाजा खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए। हादसे में टोल प्लाजा का कर्मचारी टिंकू निवासी सरसावा भी घायल हुआ।राहगीराें ने कार में सवार सभी को बाहर निकाला। पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया गया।

 

 

कार चालक अक्षय ने बताया कि झपकी आने से कार से अनियंत्रित हो गई थी और टोल प्लाजा के खंभे से टकराई। वह सभी मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं, टिंकू और सुनीता की हालत गंभीर बनी है। थाना सरसावा प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,845SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय