Thursday, April 17, 2025

मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई ईद की नमाज, बेबस नजर आया पुलिस प्रशासन  

मेरठ। ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट था लेकिन जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

 

ईदगाह के बाहर लोगों ने नमाज पढ़ना शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी लगाई तो पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए गए।
वहीं मेरठ में एक तरफ लोग सड़क पर नमाज अदा करते रहे तो वहीं प्रशासन बेबस नजर आया। हालांकि सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाए गए थे।

 

वहीं शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश के हालात पर सवाल उठाए तो वहीं अमर और चैन की दुआ कराई, मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर चुनाव में वोट करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के फैन पार्क में मेरठ भी शामिल, हर चौका—छक्का बढ़ाएगा क्रिकेट फैंस की धड़कन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय