Thursday, April 17, 2025

इंडिया गठबंधन यह चुनाव संविधान बचाने की खातिर लड़ रहा है : इमरान मसूद

सहारनपुर सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने आज ईद मिलन कार्यक्रमों के दौरान कहा कि 18 वीं लोकसभा का चुनाव देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इंडिया गठबंधन संविधान बचाने के लिए चुनाव मैदान में है। देश की जनता केंद्रीय सत्ता में बदलाव करने को आतुर दिखती है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी धर्मों और जातियों के समर्थन के बूते पर भाजपा और एनडीए को चुनौती दे रहा है।

 

इमरान मसूद के साथ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के बेटे शाजान मसूद, कांग्रेस के महानगराध्यक्ष वरूण शर्मा, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा और सरदार चरणजीत सिंह निक्कू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्या ने की महिला जनसुनवाई,महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ दिए फ़ॉलो अप करने के निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय