Sunday, May 19, 2024

देवबंद में खेलते समय छह वर्षीय मासूम बच्चे को खूंखार कुत्ते ने नोच डाला, अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद। क्षेत्र के गांव बीबीपुर  में खेलते समय एक छह वर्षीय मासूम को खूंखार कुत्ते ने नोच डाला। बच्चे को घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सुलेमान का छह वर्षीय बेटा ओवैस घर के बाहर गली में खेल रहा था।
बताया जाता है कि इसी दौरान वहां पहुंचा एक आवारा खूंखार कुत्ता मासूम बच्चे पर बुरी तरह झपट पड़ा और उसे नोच लिया। शोर मचाने पर आसपास से पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया, जिसके बाद मासूम को देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय