Monday, May 20, 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्वी दिल्ली में ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आआपा) का ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान जारी है। इस कड़ी में शनिवार को पूर्वी दिल्ली से आआपा के प्रत्याशी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नगर में यह अभियान चलाया। हाथों में बैनर लिए आआपा कार्यकर्ताओं की टोली ने केजरीवाल को जेल भेजे जाने को साजिश बताते हुए से जनता से वोट देकर जवाब देने की अपील की।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को बस में सफर समेत कई मुफ्त सुविधाएं देने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया है। दिल्ली की जनता इसे भाजपा का षड़यंत्र मानती है और 25 मई को ‘जेल का जवाब वोट से’ देने का मन बना चुकी है।

 

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने बताया कि हम लक्ष्मी नगर के फुटओवर ब्रिज पर इकट्ठा हुए और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में ‘जेल का जवाब वोट से कैंपेन चलाया। दिल्ली के लोग अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के लिए एक साथ खड़े हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाए, लोगों के लिए अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी।

 

दिल्लीवासियों के बिजली और पानी का बिल जीरो किया। महिलाओं को हर महीने हजार रुपये देने की घोषणा की। लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी ने फर्जी मुकदमे में फंसाकर ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय