Tuesday, April 8, 2025

महाराष्ट्र में नासिक के चांदवड़ में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत, 17 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा हाई-वे पर चांदवड़ के पास मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस का टायर फटने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चांदवड़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी किरण भोसले के मुताबिक बस जलगांव से वसई के लिए निकली थी। इसी दौरान सुबह चांदवड़ में राहुट घाट के पास बस का टायर फट गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए सभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय