Sunday, September 8, 2024

शामली में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में खाई में पलटा टेंपो, कई लोग हुए घायल

शामली। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया में पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर स्कूटी सवार को बचाने के दौरान थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में स्कूटी बाइक सवार को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा दो लोगों को हाई सेंटर रेफर किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रीज चौकी के क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग का है। जहां पर थ्री व्हीलर कैराना से सवारी लेकर शामली आ रहा था। जहां इंडस्ट्रीज एरिया में स्कूटी सवार को बचाने के दौरान थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। वही थ्री व्हीलर पलटने के बाद थ्री व्हीलर में इमरान पुत्र साजिद कैराना,खान पुत्र राशिद,असलम,ओर दो अन्य सवार सावरिया को गंभीर चोट आई है वहीं स्कूटी सवार इमरान पुत्र आयूब निवासी गुलसन नगर शामली भी हादसे में घायल हुआ है।

 

घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रीज एरिया के चौकी इंचार्ज राजकुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और डायल112 पुलिस की मदद से तुरंत सभी को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां से दो लोगों को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

वही इस मामले में चौकी इंचार्ज राजकुमार का कहना है की घटना की सूचना मिलती तत्काल हम लोग मौके पर पहुंचे सभी को प्रथम उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दो लोगों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय