Saturday, April 26, 2025

मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव को भरे गए नामांकन जांच में सही मिले

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2024 के चुनाव के लिए नामांकन किए गए। नामांकन के बाद पत्रों की जांच की गई। शनिवार को नामांकन वापस लिए जाने की अंतिम तिथि है। कार्यकारिणी के चुनाव 20 दिसम्बर को होंगे और 21 को मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2024 के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन के बाद पत्रों की जांच की गई। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों बिजेन्द्र सिंह मलिक, मनोज कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, महासचिव पद हेतु सतेन्द्र कुमार व सुनील कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुशवाहा व मदन मोहन त्यागी, सहसचिव प्रशासन पद हेतु मानसी शर्मा व प्रवीर कुमार संगल, कोषाध्यक्ष पद हेतु कपिल कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता तथा सह सचिव पुस्तकालय पद हेतु नुपुर व सुषमा वर्मा ने नामांकन किये।

वरिष्ठ सदस्य पद हेतु अभिषेक खन्ना, अनिल कुमार शर्मा, अनुज अग्रवावल, अर्जुन सिंह, आनन्द कुमार, कपिल सैनी,महेन्द्र कुमार जैन, निशांत कुमार मित्तल, रंजना देवी, राखी त्यागी, उपेन्द्र कुमार गर्ग, विजय कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य पद हेतु अभिषेक पाल, चन्द्र प्रकाश जैन, ध्रुव कुमार मित्तल, हिमांशु कुमार, मीनाक्षी रानी, निर्मला मित्तल, प्रवीण कुमार, पूजा उपाध्याय, रूपांकर गुप्ता, संत कुमार, संजीव कुमार कंसल, सत्येन दत्त पराशर ने नामांकन किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय