Sunday, May 18, 2025

ग्रेटर नोएडा में होटल व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में होटल व्यापारी के बेटे कुणाल शर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बीती देर रात दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मामले में अपहरण और हत्या की वजह को ढूंढ निकाला है। कुणाल की हत्या में उसका मौसा ही शामिल था। फिलहाल, पुलिस इस पूरी घटना की छानबीन कर रही है। वह सभी कड़ियों को जोड़कर जल्द ही और खुलासे करेगी।

पुलिस के मुताबिक, 8 मई को बीटा-2 थाना पुलिस और स्वाट टीम ने डाढ़ा गोल चक्कर के सर्विस रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एक मई को आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़के का अपहरण कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

पांच मई को होटल व्यापारी के बेटे का शव जिला बुलंदशहर की एक नहर से बरामद हुआ था। इसी घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही थीं।

पुलिस को मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली कि दो आरोपी घटना में इस्तेमाल स्कोडा कार से घटना से संबंधित साक्ष्यों को मिटाने जा रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान घेराबंदी की। इस बीच मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों कुनाल भाटी और बुलंदशहर निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। कुनाल भाटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय