Friday, May 2, 2025

गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड,पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। देर रात कौशाबी इलाके में हुई गाजियाबाद पुलिस से मुठभेड़ में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या में वांटेड 50 हजारी बदमाश को गोली लगी है। इनामी बदमाश का नाम अमीर है उसकी देर रात गाजियाबाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फरार अमीर से पुलिस की मुठभेड़ कौशांबी इलाके में हुई है। पुलिस ने अमीर को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में अमीर के पैर में गोली लगी है। विनय त्यागी की 3 मई को लूट के बाद हत्या की गई थी।

 

विनय त्यागी हत्याकांड में एक बदमाश पहले ही मारा जा चुका है। जबकि दो जिंदा पकड़े गए थे। चौथ बदमाश अमीर पुलिस की गोली से घायल हुआ है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि कौशांबी थाना पुलिस को वैशाली पुलिया पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक युवक बाइक से तेज गति से आता दिखाई दिया। युवक इंदिरापुरम की ओर से आ रहा था। उसको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने लगा। इसी बीच उसकी बाइक फिसल गई और युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी। पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम अमीर निवासी सीलमपुर दिल्ली बताया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय