Thursday, April 17, 2025

मेरठ में दोस्त की पत्नी को मैसेज भेजने का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी रविंद्र नागर ने पुलिस को बताया कि गौरव नाम का युवक उसके दोस्त की पत्नी को मेसेज भेजता था। दोस्त ने उससे यह बात बताई। रविंद्र ने गौरव को फोन कर मेसेज भेजने का विरोध किया।

 

गौरव ने उसे जागृति विहार में मिलने बुलाया। गौरव अपने दोस्त पिक्कू व अन्य चार-पांच के साथ वहां आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रविंद्र उनके चंगुल से छूटकर भागने लगा तो गौरव ने उस पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उधर, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप,मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय