Sunday, May 4, 2025

मेरठ में महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप,मुकदमा दर्ज

मेरठ। मेरठ के थाना लोहियानगर में महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप लगाते हुए महिला ने तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी बबीता ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शास्त्रीनगर रोड पर एक महिला दंत चिकित्सक डॉ. याशी त्यागी से दांत का उपचार कराने गई थी। इलाज के बाद महिला के दांत में दोबारा से दर्द शुरू हो गया। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए उसके क्लीनिक पर पहुंची।

बेटी की शादी से 10 दिन पहले घर के जेवर-नकदी लेकर दामाद के साथ भाग गई सास, पति को भेज दिया था साली के पास !

 

[irp cats=”24”]

 

पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान महिला दंत चिकित्सक ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। आरोप है कि महिला चिकित्सक एक महिला व दो युवकों के साथ चौकी पहुंची। जहां पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए चप्पल से पीट दिया। पीड़िता ने महिला चिकित्सक के साथ आए दोनों युवकों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चप्पल से पीटने का आरोप निराधार है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय