Sunday, September 8, 2024

शिमला: बगीचों में भड़की आग, सेब के 2500 पौधे जलकर राख, महिला पर एफआईआर

शिमला। अप्पर शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आने से चार बागवानों के सेब बगीचे जल गए। आग से सेब बगीचों को नुकसान पहुंचा है और बागवानों की सेब बगीचों को तैयार करने में लगी पूरी मेहनत बेकार चली गई। बागवानों ने स्थानीय महिला पर बगीचों को आग के हवाले करने का आरोप लगाया है। बागवानों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेरवा के शवाला में प्रताप, गणेश, मंगत और सुरेश के सेब बगीचे हैं। प्रताप ने पुलिस में शिकायत दी है कि शवाला गांव की माया देवी ने रविवार बाद दोपहर गारबेज में आग लगाई थी। यह चारों तरफ फैल गई औऱ इसने उनके सेब बगीचों को चपेट में ले लिया। शिकायत के मुताबिक आग से करीब 2500 सेब पौधे जलकर राख हो गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीड़ितों का कहना है कि बगीचे में लगे दो से सात वर्ष की आयु वाले सेब के पेड़-पौधे आग की भेंट चढ़ने से उनकी पूरी मेहनत बेकार चली गई। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। सेब बगीचे तबाह होने से हुए भारी नुकसान की भरपाई करना उनके लिए मुश्किल है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर एक महिला के विरुद्ध आईपीसी की धारा 285 व 427 में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय