Sunday, September 8, 2024

गाजियाबाद में ईवीएम स्ट्रांग रूम के सामने कांग्रेसियों ने डाला डेरा, दिन रात कर रहे निगरानी

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के साथ ही अन्य प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है। चुनाव के बाद ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच गोविंदपुरम अनाज मंडी परिसर में स्थित स्ट्रांग रुम में रखी गई हैं। ईवीएम की निगरानी गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी की टीम के जिम्मे है। दोनों की टीम दिन रात ईवीएम की निगरानी में लगी हुई हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कांग्रेसियों का मानना है कि इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट पर डॉली शर्मा की जीत सुनिश्चित है। इसलिए किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं हो पाए।  इसके लिए कांग्रेसी नेताओं ने ईवीएम की निगरानी चाकचौबंद की हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

 

गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभा क्षेत्र- गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर और लोनी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम गोविंदपुरम अनाज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में हैं। जबकि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम हापुड़ के नवीन सब्जी मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखी हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय