Sunday, September 8, 2024

भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी को जान से मारने की मिली धमकी, सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी ने फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जान का खतरा जताते हुए नीरज त्रिपाठी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शान यदुवंशी के खिलाफ 504, 506, 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गयी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय