Friday, April 11, 2025

पंजाब में छह सीटों पर कांग्रेस, तीन पर आआपा, दो पर अकाली, दो पर निर्दलीय आगे

चंडीगढ़। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए रुझान आ चुके हैं। राज्य में छह सीटों पर कांग्रेस , तीन पर आम आदमी पार्टी, दो पर अकाली दल और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अभी तक राज्य में खाता नहीं खोल पाई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार गुरदासपुर लोकसभा हलके से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 5416, अमृतसर लोकसभा हलके से गुरजीत सिंह औजला 7217, जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 42 हजार 487, लुधियाना से कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 1410, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह 14 हजार 137 तथा पटियाला से धर्मपवीर गांधी 3774 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर होशियारपुर लोकसभा हलके से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्बेवाल 5660, आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से आप के मालविंदर सिंह कंग 3362 वोट से, संगरूर लोकसभा हलके से गुरमीत सिंह मीत हेयर 39 हजार 261 वोट से आगे चल रहे हैं।

फिरोजपुर लोकसभा हलके से अकाली दल के नरदेव सिंह बॉबी मान 3154 तथा बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल 9057 वोट से आगे चल रही हैं। राज्य की खडूर साहिब लोकसभा सीट से कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह 36 हजार 172 वोट से तो फरीदकोट लोकसभा से सरबजीत सिंह खालसा 19 हजार 512 वोट से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन ब्रह्मा : भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को 442 टन खाद्य सहायता पहुंचाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय