Sunday, September 29, 2024

गाजियाबाद में बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

गाजियाबाद। मसूरी हाईवे पर ऑटो से उतर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो मई की रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ था। उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम धर्मेंद्र पाल सिंह बताया है। मामले में उनकी पत्नी प्रीति ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मूलरूप से बरेली के फतेहगंज निवासी प्रीति का कहना है कि वह वेव सिटी की कृष्णा विहार कॉलोनी में रहती हैं। पति गंगा पेपर मिल में नौकरी करते थे। दो मई की रात ड्यूटी पर जाते समय वह जेल कट के पास ऑटो से उतरे। इसी दौरान उनकी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

उन्होंने रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें बरेली में मेडिकल कॉलेज ले गए थे। देर रात उनकी मृत्यु हो गई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय