Tuesday, April 29, 2025

शामली में गन्ना सप्लाई की व्यवस्था जल्द न हुई तो मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे किसान

शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष अन्य किसानो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहा उन्होंने सीएम के नाम जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने शामली शुगर मिल न चलने के कारण किसानो को हो रही समस्याओं का हवाला देते हुए शामली के किसानों की गन्ना सप्लाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है साथ ही किसानो की मांग जल्द पूरी ना हुई तो लखनऊ कूच कर मुख्यमंत्री का घेराव किए जाने की चेतावनी दी गई है।

 

आपको बता दें कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष कुछ किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहा उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया है की उत्तर प्रदेश सहित जनपद शामली की भी दो शुगर मिल चालू हो चुकी है। लेकिन अपर डोआब शुगर मिल शामली में इस वर्ष के पैराई सत्र की कोई व्यवस्था तक नही की गई है।

[irp cats=”24”]

 

जिसके चलते जो किसान शामली शुगर मिल में गन्ना डालते थे उनकी फसल खेतो में खड़ी हुई है और किसान गेहूं की फसल की बुवाई नही कर पा रहा है। किसानों का कहना है की शामली शुगर मिल में कई महीनो से किसानो का धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नही है। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शामली शुगर मिल में गन्ना डालने वाले किसानों की व्यवस्था किसी अन्य मिल पर अतिशीघ्र करवाए जाने की मांग की है साथ ही किसानो ने उक्त चेतवानी दी है की अगर उक्त मांग को जल्द पूरा नही किया गया तो शामली के किसान मजबूरन लखनऊ कूच कर सीएम का घेराव करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय