Monday, April 28, 2025

नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा। थाना जारचा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों को शक है कि उनकी मौत हृदय घात के चलते हुई है। घटना के समय वह ड्यूटी पर तैनात थे। हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

 

थाना जारचा के प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल जयवीर (41 वर्ष) मूल निवासी जनपद मेरठ बीती रात को ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। पास में स्थित एक घर में जाकर चारपाई पर वह लेट गए। थोड़ी देर बाद जब गृह स्वामी ने उन्हें जगाया तो वह मृत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस कर्मी की मौत के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय