Saturday, September 21, 2024

मेरठ में पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोकशी की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोकश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 17 जून को को परवेज डेयरी में गोकशी की घटना हुई थी। उसके बाद से आरोपी फरार था। रात थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट को सूचना प्राप्त हुई कि गोकशी की घटना में फरार आरोपी साहिल उपरोक्त सुहेल गार्डन आम के बाग में है।

 

थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट ने फोर्स के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। गोकश ने आपने आपको घिरता हुआ देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में साहिल के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

 

गोकश के कब्जे से तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल गोकश को उपचार हेतु पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय