Thursday, April 17, 2025

विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 14 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर रह गया।

 

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.31 अरब डॉलर बढ़कर 655.82 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

 

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.09 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 574.24 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर गिरकर 55.97 अरब डॉलर रह गया।

 

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 5.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.11 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 24.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।

यह भी पढ़ें :  आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकासशील देशों को एकजुट कर रहा भारत : एक्सपर्ट्स
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय