Thursday, April 17, 2025

जाैनपुर में गला रेतकर युवक की हत्या,पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र स्थित उसरौली गांव में सोमवार सुबह युवक की लाश मिली। युवक की पहचान कर ली गई। वह दो दिन पहले ही मुम्बई से गांव आया था। उसके गले पर धारदार हथियार से रेंतने के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच में जुट गई।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव का निवासी सेराज अहमद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था। रविवार शाम को सब्जी लेने के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा।

 

 

सुबह घर वाले उसकी खोजबीन में जुटे, तभी खबर आई कि उसरौली गांव की दलित बस्ती के पास स्थित बाग में शौच के लिए गए लोगों को सेराज की लाश देखी है। सेराज की गर्दन किसी धारदार हथियार से काट दी गई थी और आसपास खून बिखरा हुआ था। परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :   राहुल गांधी के मानहानि मामले में कोर्ट पेश नहीं हुए गवाह, 28 अप्रैल काे अगली सुनवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय