Sunday, April 13, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तनिष्क शोरूम में महिलाओं के ग्रुप ने 3 लाख रुपये की सोने की चेन पर किया हाथ साफ

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित तनिष्क शोरूम में चोरी से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि तीन महिलाओं ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर शोरूम से एक सोने की चेन चोरी की है। घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बिसरख पुलिस को दी शिकायत में शोरूम मैनेजर ने मैनेजर रमेश चंद्र ने बताया कि 9 जून को शोरूम में रखे सामान की गिनती के दौरान एक सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक पुरुष और तीन महिलाएं काउंटर पर बैठकर सोने की चेन को देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने बड़ी ही चालाकी से सोने की चेन चोरी कर ली। इसके बाद चारों आरोपी बिना किसी खरीदारी के बाहर निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तनिष्क शोरूम में सोने की चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में फर्जी एफडी के ज़रिए 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी, कई आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय