Sunday, April 20, 2025

बिहार ने मक्का की उत्पादन क्षमता का दोहन करने में सहयोग मांगा

नयी दिल्ली। बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और राज्य में मक्का उत्पादन क्षमता का दोहन करने में सहयोग मांगा

दोनों मंत्रियों की यह मुलाकात यहां कृषि भवन में हुई।केंद्रीय मंत्री ने पांडे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

चौहान ने बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आवंटित धनराशि की समीक्षा करने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में नए प्रस्ताव मांगे। उन्होंने खरीफ मौसम के लिए बीजों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा रबी मौसम के बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाने के लिए भी समीक्षा करने का आह्वान किया।

चौहान ने पांडे से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और समन्वित तरीके से समाधान तलाशना चाहिए।

बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह केवीके के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पांडे ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता का उल्लेख किया और इसे साकार करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग की।

यह भी पढ़ें :  बिहार के लोगों को करना होगा सही राजनेता का चुनाव : मुकेश खन्ना

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय