Sunday, September 8, 2024

दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने में केजरीवाल अनुपयुक्त- भाजपा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के गठजोड़ को दिल्ली की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताते हुए आज कहा कि दिल्ली की जनता को सोचना चाहिए कि शहर को विश्व स्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए यह ‘ठगबंधन’ कितना उपयुक्त है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आप और अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली में अराजकता फैलाई है, दिल्ली का हर निवासी इससे त्रस्त है। कचरा नहीं साफ हो रहा है। उन्होंने (आप) झूठे वादे किए हैं। वह दिल्ली के लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं और शराब पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

वैष्णव ने कहा कि जिस तरह का घोटाला केजरीवाल ने किया है उससे सवाल उठते हैं। उनके विचारों और सोच पर सवालिया निशान है। आज कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गई है। कांग्रेस एवं आप के बीच महाठगबंधन कायम है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सारे तथ्यों एवं सबूतों के साथ न्यायालय को जानकारी दे दी है। दिल्ली की निवासियों को तय करना है कि दिल्ली को विश्वस्तरीय और अच्छी सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए क्या अरविंद केजरीवाल और ‘ठगबंधन’ ‘कांग्रेस और आप की सरकार उपयुक्त है? अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह की कट्टर बेईमानी की राजनीति प्रस्तुत की है, उसे दिल्ली की जनता ने नकार दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय