Wednesday, May 7, 2025

पंजाब के तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, सात लोग गंभीर

ऋषिकेश। पौड़ी जिले में नीलकंठ मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में पंजाब के तीर्थयात्रियों की बोलेरो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोलेरो सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। हालांकि, बोलेरो गंगा में एक पत्थर की वजह से अटक गई थी। जिससे सभी लोग गंगा में गिरने से बच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

इस घटना में कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। बोलेरो में सवार सभी लोग पंजाब के अवतार नगर, जालंधर के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त बोलेरो को संजीव (42) चला रहा था। घायलों में संजीव उसकी पत्नी स्वाति, दो बच्चे वंशिका (10) और लावण्या (14), नानी ममता (65), आशा (64) और पूनम (64) गाड़ी में मौजूद थे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय