Monday, April 28, 2025

नोएडा में यातायात पुलिस ने 9 नाबालिग बच्चों के पिता पर दर्ज किया मुकदमा

नोएडा। यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर वाहन चला रहे नाबालिग बच्चों के पिता और अभिभावक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें 10 वाहनों को सीज करते हुए 9 वाहन स्वामियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
 

 

 

[irp cats=”24”]

पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नाबालिग युवकों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावक व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने गोल चक्कर के पास ई -रिक्शा चला रहे 15 वर्षीय किशोर के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि यातायात निरीक्षक राम सिंह ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह सेक्टर-51 के पास चैकिंग कर रहे थे, तभी किशोर स्कूटी चलाता हुआ आया। उन्होंने किशोर के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, तथा स्कूटी को सीज किया गया है।  उन्होंने बताया की टीआई राम सिंह ने एक अन्य मामले में बाइक चला रहे किशोर के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसकी बाइक को सीज किया गया है।
 

 

डीसीपी ने बताया कि यातायात पुलिस की निरीक्षक संजय कुमार पाल ने थाना बीटा-दो में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 वर्षीय किशोर स्कूटर चला रहा था। उन्होंने उसके पिता प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, तथा स्कूटर को सीज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक महकार ने एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वह मोरना गांव के पास तेज गति से ट्रैक्टर चलाता हुआ जा रहा था। ट्रैक्टर का साइलेंसर फटा हुआ था, जिसकी वजह से बहुत तेज आवाज आ रही थी। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने ई रिक्शा चला रहे एक किशोर के अभिभावक के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय