Sunday, May 19, 2024

मेरठ में घरेलू कलह में महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग, दिल्ली रेफर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। एक महिला ने घरेलू कलह में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया  गया कि कई दिन से परिवार में विवाद चल रहा था, जिसमें पुलिस व ग्रामीणों ने महिला को समझाया था।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव बाडम निवासी हिना पत्नी नूर मोहम्मद का पारिवारिक कलह को लेकर पति से कुछ विवाद चल रहा है। पति किसी काम से बाहर  गया हुआ था। उसी समय हिना ने खुद को कमरे में बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल  उड़ेल लिया और आग लगा ली। गंभीर हालत झुलसी हुई महिला  को परिजनों पहले मेरठ भर्ती कराया। इसके बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 50 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से परिवार में दंपती के बीच आपसी विवाद चल रहा था।  जिसमें ग्रामीणों व थाना पुलिस ने महिला को समझाया था। पीड़िता के मायके वालों की ओर  से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने इस मामले   में तहरीर नहीं आने के  कारण फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय