Monday, September 16, 2024

कैप्टन अंशुमान की पत्नी समझ रेशमा सेबेस्टियन को किया जा रहा ट्रोल, बोली- महिला मैं स्मृति सिंह नहीं !

नई दिल्ली। रेशमा सेबेस्टियन नाम की महिला इन्फ्लुएंसर ने ट्रोलर को सख्त चेतावनी दी और कानूनी कार्रवाई की बात कही।

दरअसल इंटरनेट मीडिया पर एक महिला को कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी समझ ट्रोल किया जा रहा है। इन सबसे परेशान होकर महिला ने अपना पक्ष रखा और कानूनी कार्रवाई की बात कही है। महिला का नाता केरल से है और इंस्टाग्राम पर एक लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर है। रेशमा सेबेस्टियन नाम की महिला इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वह कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लोगों का कहना कि रेशमा और कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी का चेहरा और हेयर स्टाइल काफी मिलता-जुलता है। यही वजह है कि लोग रेशमा को स्मृति सिंह समझ बैठे। बता दें कि रेशमा सेबेस्टियन जर्मनी में रहती हैं। उनकी एक चार साल की बच्ची भी है। इंस्टाग्राम पर रेशमा के तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हद होती है… पहले बायो तो पढ़ें

रेशमा ने लिखा कि यह बेतुका है! स्मृति सिंह के बारे में गलत जानकारी फैलाने की खातिर मेरी पहचान का उपयोग किया जा रहा है। हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। तस्वीरों और फैशन वीडियो के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

रेशमा ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर लिखा कि, ” एक सीमा होती है। यह स्मृति सिंह (भारतीय सेना के सैनिक कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा) का पेज/आईजी अकाउंट नहीं है। पहले प्रोफाइल डिटेल और बायो पढ़ें। कृपया गलत जानकारी और नफरत भरे कमेंट फैलाने से बचें।”

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय