Wednesday, April 30, 2025

मेरठ में तेज रफ्तार अनियंत्रित बस हाइवे की रेलिंग पर चढ़ी, छह यात्री घायल

मेरठ। कंकरखेड़ा में हाईवे पर उत्तराखंड की तरफ से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे के फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में चालक व परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

[irp cats=”24”]

दिल्ली निवासी संजय कुमार प्राइवेट बस चलाते हैं। संजय ने बताया कि वह बस लेकर उत्तराखंड की मसूरी से वापस दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बस में राजस्थान निवासी परिचालक सुदामा भी मौजूद थे। बस के अंदर लगभग 12 सवारियां मौजूद थीं।

 

चालक ने बताया कि शोभापुर फ्लाईओवर चढ़ने से पहले आगे चल रही एक कार ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय