Friday, September 20, 2024

नोएडा में सड़क हादसा, दो की मौत, डाक्टरों ने एक व्यक्ति का हाथ काटा

नोएडा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें से एक व्यक्ति का उपचार के दौरान शरीर में जहर फैलने की वजह से उसका एक हाथ काटना पड़ा है।
थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोहन पुत्र जगा उरांव उम्र 33 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि राजू चैहान पुत्र देवेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद गाजियाबाद के रहने वाला है। पीड़ित के अनुसार उसकी बुआ का लड़का अजीत राणा पुत्र संजीव कुमार व उसका दोस्त सुमित पुत्र सोमवीर बाइक पर सवार होकर किसी काम की वजह से दादरी जा रहे थे। वे लोग वीरपुर की झाल के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात मारुति ब्रेजा कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया।
इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के अनुसार उपचार के दौरान अजीत की मृत्यु हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित पुत्र सोमवीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जारचा प्रभारी ने बताया कि अनीश पुत्र चाहत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एनटीपीसी से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा थे। तभी रसूलपुर के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए एम्स में रेफर किया गया। पीड़ित के अनुसार उसका बाया हाथ इलाज के दौरान काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय