Thursday, September 19, 2024

मोरना में विद्युत करन्ट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मोरना। क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफ़ीर में हाईटेंशन लाइन के करन्ट की चपेट में आकर युवक झुलस गया।आनन फानन में युवक को मुजफ़्फरनगर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मजलिसपुर तौफ़ीर में 22 वर्षीय सौरव पुत्र मुकेश सैनी घर की खराब विद्युत केबिल को ठीक कर रहा था कि अचानक उसमें हाईटेंशन लाइन का करन्ट दौड़ गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तेज़ करन्ट लगने से सौरव गम्भीर रूप से झुलस गया। सौरव को मुजफ़्फरनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरव की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। वहीँ गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी है। सौरव परिवार में इकलौता पुत्र था। सौरव की दो बहनों नीलम व सोनी की शादी हो चुकी है। जबकि एक बहन शिवानी की शादी होना शेष है। सौरव की बहन व माता उषा का रो रोकर बुरा हाल है। सौरव रुड़की में शिक्षा प्राप्त कर रहा था।

 

सौरव की मौत पर ग्राम प्रधान योगेश चौहान, महेन्द्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, अजय कुमार भोकरहेड़ी आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय