Thursday, September 19, 2024

लेडीज क्लब की ओर से नई मंडी में हरियाली तीज का उत्सव बहुत हर्ष उल्लास से मनाया गया

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज लेडीज क्लब के प्रांगण में तीज का उत्सव मनाया गया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश में हरियाली तीज बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, इसका बहुत महत्व है,यह सावन के महीने में मनाया जाता है। जिसमें सभी महिलाएं बहुत अच्छे से श्रृंगार करके मानती है। तीज के अवसर पर ही लेडीज क्लब की बिल्डिंग का इनॉग्रेशन किया गया जो बहुत ही खुशी की बात है।

इसमें मुख्य अतिथि यशिका चौहान, डॉ नूतन जैन ,ए गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ वंदना रही। इस उत्सव का संचालन सानिया बिंदलस और अंकिता बिंदल और मयूरी स्वरूप ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में लेडीज क्लब की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने लेडीज क्लब के अभी तक के सफर को दिखाया और लेडीज क्लब द्वारा अपनी नई रोड मैप के बारे में बताया। जिससे लेडीस क्लब एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उसके बाद सचिव डॉक्टर रिंकू एस गोयल ने बताया कि हमेशा से ही उन्होंने लेडीज क्लब में एक सौहार्द और प्रेम की भावना को बनाए रखा है इसी वजह से सभी नये मेंबर अपनापन महसूस करते हैं और सभी मेंबर आपस में मिल जुलकर सभी नए प्रोजेक्ट पर काम करते हैं जिससे लेडीस क्लब एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उप अध्यक्ष श्रीमती मंजरी कुमार और उप सचिव श्रीमती रेणु अग्रवाल ने सब को तीज़ के पर्व की मुबारक दी ।

 

श्रीमती चारुल ने गणेश वंदना पर नृत्य कर के सब का दिल मौह लिया और राधा गोएल ने श्लोक परे और अपनी संस्कृति का परिचय दिया।

 

इसी के साथ तीज उत्सव में कहानी वर्णन के माध्यम से तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बहुत एंजॉय किया इसमें राजस्थानी थीम पर डांस किया गया। और सभी ने ग्रुप डांस का आनंद लिया। तीज उत्सव में सभी महिलाओं ने मेहंदी रचे हाथ, और श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और बहुत आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर लेडीस क्लब की ट्रेजरार मोनिका गोयल द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी क्लब मेंबरों को धन्यवाद दिया और सभी गेस्ट का भी धन्यवाद किया।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय