Friday, April 18, 2025

वक्फ बोर्ड संशोधन एक बहाना, रक्षा, रेल, नजूल लैंड की तरह जमीन बेचना निशाना – अखिलेश यादव

लखनऊ। वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक गुरुवार को संसद में पेश किया जाना है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड’ का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नजूल लैंड की तरह जमीन बेचना निशाना है।

 

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वक्फ बोर्ड’ का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नजूल लैंड की तरह जमीन बेचना निशाना है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की ज़मीनें, डिफेंस लैंड, रेल लैंड, नजूल लैंड के बाद ‘भाजपाइयों के लाभार्थ योजना’ की शृंखला की एक और कड़ी मात्र हैं।

 

 

भाजपा क्यों नहीं खुलकर लिख देती : ‘भाजपाई-हित में जारी। इस बात की लिखकर गारंटी दी जाए कि वक्फ बोर्ड की ज़मीनें बेची नहीं जाएंगी। भाजपा रियल स्टेट कंपनी की तरह काम कर रही है। उसे अपने नाम में ‘जनता’ के स्थान पर ‘ज़मीन’ लिख कर नया नामकरण कर देना चाहिए : भारतीय ज़मीन पार्टी।

 

 

गौरतलब हो कि वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक गुरुवार को संसद में पेश हो सकता है। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कई सांसद पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में लोकसभा में मुस्लिम सांसद विधेयक का विरोध कर सकते हैं। विधेयक का मकसद केंद्रीय पोर्टल के जरिए वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के तरीके को ठीक करना है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में मुर्शिदाबाद कांड को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल, ममता बनर्जी का पुतला फूंका
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय