Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में बैंककर्मी की हत्या, शव रजबहे से मिला

सहारनपुर (ननौता)। सहारनपुर जनपद के कस्बा
गंगोह के मोहल्ला मखदूमजहां निवासी एक बैंककर्मी की हत्या कर उसके शव को नानौता के दादनपुर गांव के नजदीक रजबाहे में फेंक दिया गया।मृतक की बाइक, बैग और पर्स गायब था जबकि उसके गले पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह निवासी अंकित (31) पुत्र भोपाल सिंह गंगोह में ही नानौता रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के लोन डिपार्टमेंट में काम करता था। वह ड्यूटी पर गया हुआ था। बैंक से निकलने के बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने रात में इंतजार करने के बाद थाने पहुंचकर उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने की बात कहकर परिजनों को वापस भेज दिया था। बैंककर्मी का शव आज नानौता क्षेत्र के गांव दादनपुर के पास बूंटा रजबहे के पुल के निकट पानी में पड़ा मिला। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। जेब से केवल मोबाइल मिला जो लॉक था। घंटों बाद मृतक की पहचान हो सकी।
इसके बाद उसके परिजनों को खबर दी गई। चोट के निशान देखकर लग रहा है कि गले पर वार किया गया है। मृतक का तीन साल का बेटा और पत्नी है। नानौता थाने पहुंचे मृतक के पिता भोपाल सिंह का कहना था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। सीओ शशिप्रकाश शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय