Friday, September 20, 2024

आगरा में इंजीनियरिंग छात्रा से चलती कार में रेप,धक्का देकर सड़क पर फेंका,आरोपियों की हो रही तलाश

आगरा- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इंजीनियरिंग की छात्रा से उसके सीनियर ने चलती कार में दुष्कर्म किया।
छात्रा की शिकायत के बाद थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा लखनऊ की रहने वाली है और डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शिवांश सिंह नाम का युवक उससे एक वर्ष सीनियर है और पढ़ाई पूरी कर चुका है। घटना दो दिन पहले की है। शिवांश ने दस अगस्त की शाम सिकंदरा क्षेत्र में कारगिल चौराहे के पास उसे रोका और जबरन कार में खींच लिया। कार में ड्राइवर सीट के पीछे कपड़े से विभाजन था। खिड़कियों पर भी पर्दे लगे हुए थे। उसने विरोध किया तो शिवांश ने उसके हाथ बांध दिए और फिर कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में उसे सड़क पर फेंककर  फरार हो गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ है। जिस युवक पर आरोप है, घटना के समय उसकी लोकेशन आगरा में नहीं मिली है। आरोपित पूर्व में छात्रा के खिलाफ विश्विद्यालय में शिकायत भी कर चुका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय