Thursday, September 19, 2024

मेरठ में गुल हो गई 500 घरों की बिजली, छह घंटे तक अंधेरा

मेरठ। विद्युत वितरण खंड प्रथम के फीडर में फाल्ट आने से 500 घरों में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ता देख फाल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सूचारू कराई गई।
विद्युत वितरण खंड के 132 केवीए बिजलीघर में बिजरौल रोड के फीडर में देर रात अचानक फाल्ट आ गया। इससे बिजरौल रोड, चरण सिंह विहार, मधुबन काॅलोनी के 500 से ज्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

विद्युत आपूर्ति चौपट होने से लोग परेशान रहे। शिकायती नंबर पर उपभोक्ता लगातार संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन फोन तक रिसीव नहीं किये। देर शाम आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को एक बार फिर से बत्ती गुल हो गई। 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय