Saturday, May 10, 2025

मेरठ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली

मेरठ। शहर की चमरावल रोड स्थित मास्टर काॅलोनी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रवीण सोम व गीता सोम यज्ञमान रहे।

 

कथा वाचक हेमंत कृष्ण आचार्य ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना सिखाती है। ईश्वर की भक्ति और धर्म का अनुशरण करने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में यही संदेश दिया है। श्रीमद भागवत कथा में जीवन का सार है।

 

 

श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं और परम सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर विजयपाल यादव, प्रमोद प्रकाश, विनोद शर्मा, महेंद्र सिंह, पंकज दीक्षित, शांति देवी, मुन्नी देवी, अलका देवी, बाला, राखी चौहान, रितु शर्मा मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय