Wednesday, March 26, 2025

रक्षाबंधन पर बहनों को ना हो परेशानी, बढ़ेगे बसों के फेरे

बागपत। रक्षाबंधन पर बहनों को परेशानी न होने इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ेंगे।

 

 

बता दें कि बडौत डिपो में निगम की 113 व 45 बसें अनुबंधित संचालित हैं, जो दिल्ली-सहारनपुर के अलावा बड़ौत-मुजफ्फरनगर समेत अन्य मुख्य मार्गों पर संचालित होती हैं। प्रतिदिन इन बसों मेंं दस हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या डेढ़ से दोगुना हो जाएगी। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर फ्री सफर करने का तोहफा दिया है।

 

 

रक्षाबंधन से पहले और बाद तक अधिकांश रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, त्योहार पर महिलाओं के लिए निगम की ओर से निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा व त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय