Thursday, September 19, 2024

गाजियाबाद में पिंकी चौधरी को राखी बांधने जेल पहुंचीं महिलाएं, पुलिस ने रास्ते में रोका

गाजियाबाद। डासना जेल में बंद हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को राखी बांधने के लिए देश के कोने-कोने से महिलाएं जिला कारागार पहुंची। लेकिन कारागार की सीमा में घुसने से पहले ही पुलिस ने इन महिलाओं को रोक दिया। डिप्टी जेलर निखिल त्रिपाठी को राखी बांधी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बीते दिनों गाजियाबाद में झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे शाहजहांपुर के मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर पीटने वाले हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को देशभर से आई महिलाएं जेल राखी बांधने पहुंचीं। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन सैकड़ों महिलाओं को बीच रास्त में रोक दिया।

 

मसूरी स्थित डासना जिला कारागार पर सैकड़ों महिलाएं जेल में बंद पिंकी चौधरी को राखी बांधने पहुंचे। मगर पुलिस ने सभी को जेल की सीमा पर रोक दिया। इसमें कुछ पुरूष भी शामिल थे। डिप्टी जेलर को बाहर बुलाकर पिंकी चौधरी की पत्नी और दो बेटियों के साथ प्राची सक्सेना जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने डिप्टी जेलर निखिल त्रिपाठी को राखी बांधी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय