Friday, April 11, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस पुलिस मुठभेड़ में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया गया है। थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्त विवेक उर्फ टीटू पुत्र नानकचन्द निवासी चौहानपुरी नई बस्ती थाना टीपी नगर मेरठ उम्र करीब 30 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पीछा किया गया।

 

आरोपी पल्सर बाईक सवार मलियाना बम्बे से वेदव्यासपुरी जाने वाले रास्ते पर बने अंशल सिटी के खाली पड़े ग्राउन्ड में घुस गया। जहां पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबंदी की गयी तो अभियुक्त उपरोक्त ने अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

 

 

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग  में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी हत्यारोपी को गोली लगी, एक सिपाही भी घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय