Monday, April 21, 2025

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी, विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं किरण चौधरी ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने किरण चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा ने आज शाम विधायक दल की बैठक आहूत की है। बैठक में किरण चौधरी को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर फैसला होगा।

 

इसके साथ ही 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या अब 86 रह गई है। किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी 18 जून को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। किरण तोशाम हलके से विधायक थी। अगर भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजती है तो उनका कार्यकाल करीब 19 महीने होगा।

 

 

राज्यसभा की यह सीट रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है। राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

यह भी पढ़ें :  हेल्थ टूरिज्म से चिकित्सा सुविधाओं में होगा सुधार, आर्थिक तौर पर दिल्ली होगी मजबूत - रेखा गुप्ता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय