Friday, September 20, 2024

नोएडा में ससुरालियों के ताने से तंग आकर दो विवाहिताओं ने रस्सी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

नोएडा। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान दो विवाहिताओं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। एक महिला ने यमुना किनारे एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर तथा दूसरी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। दोनों के मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मी पत्नी डालचंद उम्र 38 वर्ष की शादी जनपद पलवल हरियाणा के रहने वाले डालचंद के साथ हुई थी। महिला ने पलवल से आकर यमुना नदी के पास स्थित सिरसा गांव के नदी के किनारे एक पेड़  की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति डालचंद, देवर सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

वहीं थाना रबूपुरा क्षेत्र के चचुरा गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ससुराल वालों के अनुसार महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है, जबकि मायके वाले इस मामले में दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चचुरा गांव में रहने वाले अमित से नेहा की 6 माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतका के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय