Friday, September 20, 2024

गोरखपुर से नेपाल जा रही 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी,14 की मौत

नई दिल्ली। गोरखपुर से नेपाल जा रही बस नदी में गिर गई है। यह हादसा आज काठमांडू से पोखरा के बीच हुआ है। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में 14 यात्री मारे गए हैं। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 14 शव बरामद किए गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

इस बीच उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है। नेपाल में राहत बचाव का कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 14 यात्रियों की मौत हो गई है। इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय