Friday, May 16, 2025

वाराणसी में लालपुर में किन्नर पर चाकू से हमला, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के संकठा नगर में रविवार को किन्नर (ट्रांसजेंडर) प्रमोद (30)पर क्षेत्र के ही मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रमोद के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को जुटता देख हमलावर भाग निकले। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किन्नर को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। जहां उसकी हालत देखकर बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। संकठा नगर में किन्नर जोखू पटेल के मकान में किराये पर रहता है। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किन्नर के परिजन भी वारदात की जानकारी पर अस्पताल पहुंच गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय