Thursday, April 17, 2025

शामली पुलिस ने वसूले 1.63 करोड़ रुपये, 53 हज़ार वाहनों के काटे चालान

शामली। जनपद में ट्रेफिक पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए लगातार वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। अप्रैल 2022 से फरवरी माह तक जनपद पुलिस ने 53 हजार 976 वाहनों के चालान काटते हुए करीब डेढ करोड से भी अधिक का शमन शुल्क वसूल किया है।

शुक्रवार को शामली पुलिस द्वारा शहर के नहर पटरी पर सघन वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के दर्जनों चालान काटे गए। पिछले एक वर्ष की बात करे तो अप्रैल 2022 से जनपद पुलिस द्वारा ट्रेफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और प्रतिदिन दर्जनों वाहनों के चालान काटे जा रहे है।

जिसमें 28 फरवरी तक जनपद पुलिस ने करीब 53976 वाहनों के चालान काटते हुए एक रिकार्ड दर्ज किया है। यानी प्रतिमाह करीब 4900 से भी अधिक लोगों के चालान काटे गए। इन वाहनों से पुलिस ने करीब एक करोड, 63 लाख, 46 हजार, 900 रूपये का जुर्माना वसूला है।

यातायात पुलिस का कहना है कि लगातार चलाये जा रहे चैकिंग अभियान से जनपद की ट्रेफिक व्यवस्था में काफी सुधार आया है।

यह भी पढ़ें :  शामली पहुंचे जयंत के 'सारथी', युवाओं ने बताया आरएलडी का इंटर्नशिप प्रोजेक्ट वरदान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय