Saturday, September 21, 2024

ग्रेटर नोएडा का एक लाख का इनामी बदमाश हापुड़ मुठभेड़ में ढेर, एक साथी गिरफ्तार

 

हापुड़। हापुड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश मनोज भाटी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। जबकि एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में ढेर बदमाश लखन हत्याकांड में शामिल था। सिर में लोगी लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश समेत एक अन्य एक लाख के ईनामी बदमाश को एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ में निरीक्षक और घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मारा गया बदमाश जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के नंगला नैनसुख का रहने वाला मनोज भाटी है, जबकि दूसरा गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के भैंसरावली का रहने वाला अंकित है। हत्याकांड में शामिल एक अन्य एक लाख का ईनामी बदमाश हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के थाना सारन के नंगला का रहने वाला शुभम अभी भी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय