मेरठ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छह सात युवक पिस्टल से केक काटते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में कुछ अवैध हथियार भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो मेरठ के कंकरखेड़ा का बताया जा रहा है। पुलिस इन युवकों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
[irp cats=”24”]
इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है ‘तू सिखावेगी तमीज, हम बड़े बदतमीज, बदतमीजी के सकूल से स्टडी करी सै। ये वीडियो 14 सेकंड का है। जिसे कई क्लिप को जोड़कर बनाया गया है। इसमें युवक हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।